logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

RIP Ratan Tata: भारत ने अपना असली रत्न खोया, महाराष्ट्र सरकार ने "भारत रत्न" देने का रेजुलेशन किया पास


मुंबई: भारत के मशहूर उद्योगपति और टाटा साँस के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का बुधवार शाम को निधन हो गया। टाटा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखरी सांस ली। टाटा के निधन के बाद देश भर में शोक की लहर है। आम से लेकर ख़ास तक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य में एक दिन का शोक की घोषणा की है। इसी के साथ रतन टाटा को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की मांग का रेजुलेशन भी कैबिनेट से पास कर दिया है। 

रतन टाटा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटा के अस्पताल में भर्ती खबर आने के बाद से उनके चाहने वाले और शुभचिंतक परेशान हो गए थे। हालांकि, उनके तरफ से एक बयान जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह ठीक है। हालांकि, बुधवार शाम को उनके निधन की खबर आ गई। जिसके बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया भर के तमाम उद्योगपति, कलाकार, खिलाडी सहित आम जनता उन्हें श्रन्धांजलि दे रही है। 

रतन के अंतिम दर्शन जनता कर सके इसके लिए मुंबई एनसीपीए ग्राउंड में उनका पार्थिव शव रखा गया है। जहां उन्हें आखिरी श्रन्धांजलि देने के लिए जनता की भीड़ लगी हुई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों उपमुख्यंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार, आनंद महिंद्रा, आदित्य बिड़ला के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, उनकी बेटी अनन्य बिड़ला, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने पति आनद परिमल के साथ एनसीपीए ग्राउंड पहुंची और श्रन्धांजलि ली। 

भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास 

महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा के निधन के बाद राज्य में एक दिन का राजकीय शोक जाहिर किया है। इसी के साथ राज्य कैबिनेट ने उन्हें भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया है। निधन के बाद से भारत रत्न देने की बाद सत्तापक्ष के विधायकों और जनता ने की। जिसको लेकर आज आयोजित कैबिनेट में इस पर चर्चा की गई। जिसके बाद कैबनेट ने भारत रत्न देने का रेजुलेशन पास किया।